• Thu. Mar 19th, 2026

तलसवार मुखिया गीतादेवी ने कांवरिया संघ के लिए भंडारा का आयोजन किया 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 12, 2024

 

बड़कागांव । रविवार को बड़कागांव प्रखंड के तलसवार पंचायत भवन की समीप सैकड़ो कांवरिया भक्तों के बीच मुखिया गीता देवी एंव प्रतिनिधि सह समाजसेवी संजय कुमार महतो की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया। कावरियों के बीच रात्रि भोजन मे दाल भात सब्जी पापड़ का वितरण किया गया। एवं सभी कांवरियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी मुखिया के द्वारा किया गया। मुखिया गीता देवी ने कहा कि तलसवार पंचायत से सैकड़ो की संख्या में पैदल कावड़ यात्रा (जलयात्रा) रजरप्पा मंदिर के भैरवी नदी से जल उठाकर बुढ़वा महादेव मंदिर महूदी पहाड़ (बड़कागांव) में जलाभिषेक करते हैं।। जिसके लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा का आयोजन किया गया।भंडारा का आयोजन कर शिव भक्तों ( कांवरिया ) की सेवा करने से सुख शांति समृद्धि प्राप्ती होती है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया गीता देवी , प्रतिनिधि सह समाजसेवी संजय कुमार महतो के अलावे दर्जनों अन्य लोग सहयोग कर रहे थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *