
धनबाद:बाघमारा विधायक ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने कहा कि उनके पति को जेल में जान का खतरा है। विरोधियों के इशारे पर पुलिस-प्रशासन और सरकार विधायक के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है।
वे धनबाद सर्किट हाउस में बुधवार को पत्रकारों को संबोधित रही थीं। मौके पर उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए विधायक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। पुलिस अब नए-नए केस में विधायक को फंसा कर लंबे समय तक जेल में रखने की योजना बना रही है। इस मुद्दे को प्रधानमंत्री तक ले जाऊंगी और इंसाफ की गुहार करूंगी। कोर्ट से सावित्री देवी ने मामले की जांच कराने की मांग की। सावित्री देवी ने कहा कि विधायक की लोकप्रियता से विरोधी घबराए हुए हैं। जलेश्वर महतो और विजय झा आदि के नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह विरोधी विधायक को रास्ते से हटाना चाहते हैं। बदले की भावना से कार्रवाई करनेवाली ऐसी पुलिस पर भरोसा नहीं है। विधायक की तबीयत खराब है। जेल में इलाज की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। किसी अच्छे डॉक्टर से विधायक का इलाज होना चाहिए। कुछ महीने पहले विधायक हैदराबाद से इलाज कराकर लौटे हैं। पेट की उन्हें गंभीर परेशानी है। यह कोई कहने की बात नहीं बल्कि इसकी जांच की जा सकती है। मालूम हो कि राजेश गुप्ता को पुलिस हिरासत से जबरन छुड़ाने के मामले में बाघमारा विधायक ढुलू महतो को सजा हुई है। इस मामले में ही उन्होंने हाईकोर्ट के निर्देश पर आत्मसमर्पण किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला परिषद् अध्यक्ष शारदा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, विरेंद्र हांसदा, राम प्रसाद महतो,मिल्टन पार्थ सारथी, सुनील चौधरी, मनीष साव, कैलाश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
