• Sun. Mar 1st, 2026

ढांगी में झारखंड आंदोलनकारी सरकार मुर्मू की पुण्यतिथि मनी 

admin's avatar

Byadmin

May 2, 2025

 

बलियापुर: झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत सरकार मुर्मू की 13 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को ढांगी में मनाई गई।

स्वर्गीय सरकार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने स्वर्गीय सरकार मुर्मू को जुझारू नेता बताते हुए कहा कि अलग राज्य आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। झारखंड के किसान, मजदूर के हक लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहे। उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करने वालों में स्वर्गीय मुर्मू के पत्नी सोना मुर्मू, सुहागी मुर्मू, झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन,

जिला सचिव मन्नू आलम, केन्द्रीय सदस्य जग्गू महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, युद्धेश्व सिंह, प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली, मदन महतो, निर्मल रजवार, राजेंद्र किस्कू, राजेंद्र हेम्ब्रम, अब्दुल कादिर, जंगबहादूर महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, चंडीचरण देव, केन्द्रीय नेता सपन बनर्जी, मंटू चौहान, राजेश तुरी, उमेश पासवान,

कालीचरण महतो, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, ईश्वर मरांडी, अमीर, मोहम्मद अकबर, महादेव हांसदा, बलदेव सोरेन, लक्ष्मण रवानी, ओपीन मुर्मू, बानेश्वर महतो, मनजूड़ा मुर्मू, विजय महतो, विकास महतो आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *