• Thu. Apr 2nd, 2026

डेंगू से पीड़ित मरीज को लगातर पाँच यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध करा कर संस्था ने जान बचाने में दिया अहम योगदान l

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 7, 2023

 

धनबाद के शक्ति नर्सिंग होम में ईलाजरत डेंगू से पीड़ित मरीज पचास वर्षीय लक्ष्मी नारायण शर्मा के लिए डॉक्टर ने पाँच यूनिट ए पॉजिटिव प्लेटलेट्स की व्यवस्था मरीज के परिजन से करने को कहा क्योंकि डेंगू होने के कारण मरीज के शरीर से प्लेटलेट्स की मात्रा बहुत तेजी से कम होने लगती है, जिसके कारण मरीज को तत्काल प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है और प्लेटलेट्स नहीं चढ़ाने पर मरीज की जान तक जा सकती हैं, इस केस में भी मरीज का हालत गंभीर बना हुआ था मरीज के नाक से खून बहना शुरू हो गया था l
इस बात की सूचना सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल को समाजसेवी धनबाद के रहने वाले आकाश गुप्ता ने दिया और मरीज के लिए तत्काल पाँच यूनिट ए पॉजिटिव प्लेटलेट्स की मांग की जिसे संस्था ने गंभीरता से लेेते हुए संस्था के संरक्षक मनोज मंडल तथा संस्थापक दिपेश चौहान ने मिल कर तीन यूनिट ए पॉजिटिव प्लेटलेट्स एशियन जालान ब्लड बैंक से एवं दो यूनिट प्लेटलेट्स श्रीनिवास ब्लड सेंटर धनबाद से मरीज को उपलब्ध कराया l
उपरोक्त ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स मिलने के बाद इसके बदले में अमोद कुमार ने अपना ए पॉजिटिव जालान ब्लड बैंक में तथा अनिल सिंह ने अपना बी पॉजिटिव श्रीनिवास ब्लड सेंटर में रक्तदान किया जिसे ज़रूरत पड़ने पर किसी जरूरतमंद की तत्काल रक्त उपलब्ध कराई जा सके l
समर्पण एक नेक पहल संस्था रक्तदान के क्षेत्र में अपना एक अलग पहचान चुकी हैं जो झारखंड राज्य के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी रक्त उपलब्ध करा कर लोगों की मदद कर रही हैं l

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *