
डुमरी:प्रखंड के नगरी पंचायत के निवासी सुनीता देवी (पति आनंद बरनवाल) ने एसडीएम को आवेदन देकर उचित जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, उन्होंने आवेदन में लिखा है कि मेरे घर के बगल में बोधराम पंडित (पिता शनिचर पंडित) जमीन लिया है वह मेरे घर का पानी निकासी के लिए मेरे पूर्वजों द्वारा नाले का निर्माण किया था जिसे ध्वस्त कर उस जगह में दीवाल देने के लिए जमीन को खोद दिया है।

मेरे मना करने के बाद उसने गाली गलौज तथा मारने की धमकी दी है,मेरे पति विकलांग हैं जिस कारण से मैं कुछ करने पर असमर्थ हूं।आवेदन के माध्यम से उन्होंने उचित जांच पड़ताल कर दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।इसके पूर्व भी सीओ डुमरी को आवेदन देकर अवगत कराया था कि बोधराम पंडित के द्वारा जो जमीन खरीदी गई है उसके किनारे की जमीन गैरमजरूआ है जिसमें कब्जा कर घर बना लिया है।

गैरमजुरुवा जमीन की अतिक्रमण को मुक्त करने की अपील की थी।आवेदन की प्रतिलिपि थाना प्रभारी निमियाघाट को भी दिया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
