• Fri. Jan 2nd, 2026

डुमरी: पीडीएस समूह के मनमानी के विरुद्ध दिया आवेदन

ByAdmin Office

Nov 4, 2022

 

डुमरी:चंचला स्वयं सहायता समूह चैनपुर के मनमानी के विरुद्ध कार्डधारियों ने एमओ को एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर समूह का अनुज्ञप्ति रद्द करने की मांग की है।कार्डधारियों द्वारा एमओ को दिये गये आवेदन में लिखा है कि चंचला सहायता समूह पीडीएस दुकान के सदस्यों की मनमानी चरम पर है।

समूह के सदस्यों द्वारा कई कार्डधारियों से अंगूठा लगावाकर राशन ना देना,बिल नहीं देना,प्रति कार्ड 2 किलो राशन कम देना, कार्डधारियों के साथ अभद्र व्यवहार करना,पीडीएस दुकान अपने सुविधा अनुसार खोलना व बंद करना, निर्धारित दर से अधिक पैसा लेना,राशन गबन करने जैसे गंभीर आरोप लगाया है और समूह का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।

आवेदन में श्यामनंदन सिन्हा, हिमांशु सिन्हा,सोनू सिन्हा,पुरन महतो,सुधीर सिन्हा, विशाल सिन्हा,बिपिन सिन्हा,लोकन महतो,सरस्वती देवी,बिनोद महतो,शांति देवी,तेजनी देवी,खेमिया देवी, राखी देवी,तरोमणी देवी,अकली देवी,परमेश्वर महतो, झरी महतो,योगेश सिन्हा,कमलदेव महतो,त्रिपुरारी शरण सिन्हा,भुनेश्वर महतो,मेघलाल महतो,कामदेव विश्वकर्मा,गणेश महतो,अनिल ठाकुर आदि दर्जनों कार्डधारियों के हस्ताक्षर हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *