• Sun. Feb 22nd, 2026

डीडीसी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ से कई बिंदुओ पर जानकारी ली।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 9, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: लोकसभा चुनाव को लेकर गुरूवार को जमुई डीडीसी सुमित कुमार ने झाझा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने प्रखंड सह अंचलकर्मी की जानकारी लेते हुये प्रखंड कार्यालय में लोगों के द्वारा समस्या को लेकर जो आवेदन दिया जाता है उसके समाधान संबंधित बातो की जानकारी ली। डीडीसी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ से कई बिंदुओ पर जानकारी लिया और कई तरह के दिशा निर्देश दिया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हर बूथ पर किये गये निरीक्षण संबंधित जानकारी बीडीओ से डीडीसी ने लिया। डीडीसी ने बताया कि यहां पर समीक्षा मे पाया गया कि बीडीओ रविजी के द्वारा सभी चीजो की तैयारी अच्छी की है। जितने भी बूथ है उसपर पूर्व में बीडीओ के द्वारा निरीक्षण किया गया और जो भी कमी है उसे ससमय दूर करने के लिये कहा गया। जो भी बूथ संवेदनशील है उसकी भी पहचान बीडीओ के द्वारा किया गया है। उन्होने आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व हमलोग झाझा के सीमावर्ती क्षेत्र में भी पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम को नियुक्त करेगे ताकि आने जाने वाले लोगों की जांच हो सके। इसके अलावे समीक्षा के दौरान अबतक के बीडीओ के द्वारा किये गये सभी कार्य संतोषजनक पाया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *