• Mon. Feb 23rd, 2026

डीजे बजते किसी भी पूजा पंडाल या विसर्जन में पाया गया तो डीजे जब्त कर संचालकों के खिलाफ कारवाई।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 12, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: डीजे बजते किसी भी पूजा पंडाल या विसर्जन में पाया गया तो डीजे को जब्त कर संचालकों के खिलाफ कारवाई की जाएगी उक्त निर्देश रविवार को थाना में सीएसपी संचालको के साथ बैठक में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा।बैठक में सीएसपी संचालकों को थानाध्यक्ष ने दिशा निर्देश देते हुये कहा कि सबसे पहले आप अपने सीएसपी केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाये ताकि हर गतिविधि पर नजर बना रहे। इसके अलावे अगर आप बैंक से मोटी रकम लेकर जा रहे है तो उसकी सूचना पुलिस को अवश्य ताकि आपकी सुरक्षा की जा सके। अगर आप ऐसा नही करते है तो यह माना जायेगा कि आप जानबूझकर लापरवाही की गई है।इसके अलावे थानाध्यक्ष ने सीएसपी संचालकों को कहा कि आप अपनें केंद्र पर पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य आवश्यक नंबर को भी अंकित करे। इसके अलावे थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि अगर आप बैंक से पैसा निकालते है तो सीधे अपने सीएसपी केंद्र पर ही जाये। वही दूसरी ओर से थानाध्यक्ष ने डीजे संचालको के साथ भी बैठक किया और कहा कि सरस्वती पूजा में डीजे की बुकिंग न ले,अगर डीजे बजते किसी भी पूजा पंडाल या विसर्जन में पाया गया तो डीजे को जब्त कर लिया जायेगा और डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *