• Thu. Mar 5th, 2026

डीएसपीएमयू के परफॉर्मिंग आर्ट और आइक्यूएसी एवं स्पीक मैके की ओर से सांस्कृतिक महोत्सव श्रुति अमृत का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 22, 2023

 

रांची. डीएसपीएमयू के परफॉर्मिंग आर्ट और आइक्यूएसी एवं स्पीक मैके की ओर से सांस्कृतिक महोत्सव श्रुति अमृत का आयोजन 22 और 23 जुलाई को शाम छह बजे से किया जायेगा. विवि सभागार में होनेवाले कार्यक्रम के पहले दिन प्रसिद्ध बांसुरी वादक राकेश चौरसिया और तबला वादक मिथिलेश झा के अलावा शास्त्रीय गायिका बेगम परवीन सुल्ताना अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी. वहीं दूसरे दिन 23 जुलाई को कठपुतली प्रदर्शन के पारंगत दादी पुदुमजी और नीमराना संगीत संस्थान अपनी प्रस्तुति देंगे.

कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य के अनुसार विवि का यह हमेशा से प्रयास रहा है कि नियमित अकादमिक गतिविधियों के अलावा विवि अपने सांस्कृतिक विभागों के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित संस्थानों के संयुक्त सौजन्य से सांस्कृतिक विधाओं को प्रश्रय दे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *