• Thu. Feb 26th, 2026

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी ने 30 बच्चों को आईआईटी एवं आईएसएम का भ्रमण कराया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 23, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी (धनबाद) डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के बच्चें आईआईटी(आईएसएम) के k 12 outreach programme के तहत क्लास 9 से 12 तक के बच्चोंमेसाइंस,टेक्नोलॉजी,इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स में। रुचि जगाने के उद्देश्य से क्लास 9 से 12 के 30 बच्चों को आई आईटी(आईएसएम) का भ्रमण कराया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव शेखर ने कहा कि मैंने भी अपनी प्रारंभिक शिक्षा डिगवाडीह धनबाद से पूरी की है और मैं चाहता हूं की दूर दराज के बच्चे भी शहर के बच्चों से प्रतिस्पर्ध में खड़े हो सके इसलिए हमने DAV सिंदरी केबच्चों को सबसे पहले मौका दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर रजनी सिंह डीन मीडिया एंड ब्रांडिंग) ने स्वागत भाषण से किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रुझान को और अधिक विकसित करने के लिए इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन आवश्यक है। प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि हम इस संस्थान के आभारी हूं जो कि मेरे बच्चों को यह अवसर प्रदान किया। शिक्षक प्रजेश चौबे और रेखा कुमारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *