• Thu. Feb 26th, 2026

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में श्रद्धानंद किए गए याद श्रद्धानंद का बलिदान सदैव प्रेरणादाई रहेगा : प्राचार्य ए के सिंह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में श्रद्धानंद के कार्यों को याद किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा चित्रकला के माध्यम से उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कक्षा सप्तम अ के छात्र आदर्श कुमार आदर्श ने श्रद्धानंद की तस्वीर बनाने की प्रतियोगिता में सर्वप्रथम रहे। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी श्रद्धानंद सदैव प्रेरणादाई रहेंगे। उनके द्वारा डीएवी आंदोलन को सदैव बल मिलता रहा ।उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं के द्वारा इस आंदोलन को दिशा दिखाने की कोशिश की। इसलिए हम सभी बच्चों के साथ साथ सभी डीएवी से जुड़े लोगों को उनके दिखाए रास्तों पर चलने का पूरा प्रयास करना चाहिए। तभी जाकर हम एक स्वस्थ और बेहतर समाज की संरचना कर पाएंगे। जो आगे चलकर विश्व को कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने में मदद करेगा। स्वामी श्रद्धानंद ने अपने शुद्धि आंदोलन और जन आंदोलन को अंग्रेजों के खिलाफ इस तरह से से प्रयोग किया कि उनके अस्तित्व को ही हिला डाला। अपनी वाणी और ओज से विशाल डीएवी आंदोलन को सदैव आगे बढ़ाने की मंशा रही। हम सभी को उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ाने का सफलतम प्रयास करना चाहिए। तब जाकर ही श्रद्धानंद के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्राचार्य ए के सिंह ने कहा कि आइए हम शपथ लेते हैं कि हम सदैव डीएवी के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे। मंच का संचालन करते हुए राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि श्रद्धानंद ने शुद्धि आंदोलन चलाया था। विजय कुमार ने शरण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश को समर्पित था।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *