• Thu. Sep 25th, 2025

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिवस मनाया गया देशरत्न राजेंद्र प्रसाद का जीवन अनुकरणीय है : प्राचार्य ए के सिंह

ByAdmin Office

Dec 3, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही के प्रांगण में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आदि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद हम सबों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगे। इनका जन्म बिहार में 3 दिसंबर 1884 को हुआ था। देश की आजादी के साथ-साथ संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में इन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाया। अपने बाल्यकाल में बड़े ही मेधावी छात्र थे। इसलिए इनकी कॉपी पर लिखा गया था। परीक्षार्थी परीक्षक से ज्यादा जानता है। देश के विभाजन को ये नहीं बर्दाश्त कर पाए और अपनी रचना इंडिया डिवाइडेड में इसका सजीव चित्रण किया है। 28 फरवरी 1963 को सदाकत आश्रम पटना में इनका देहावसान हो गया। इस तरह राजेंद्र प्रसाद अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए इस दुनिया से विदा हो गए। संपूर्ण भारत इनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए देश की प्रगति के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *