• Fri. Feb 27th, 2026

डिवाइन स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस पर मैथ्स ओलिंपियाड का अयोजन. याद किए गए श्रीनिवास रामानुजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 22, 2022

अंतर्कथा:बरकट्ठा/पंचम पाण्डेय

बरकट्ठा। गंगपांचो गांव स्थित सीबीएसई से प्लस टू तक मान्यता प्राप्त डिवाइन पब्लिक स्कूल में महान गणित विचारक श्रीनिवास रामानुजन इयंगर के जन्मदिन पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक आईपी भारती, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तथा प्राचार्य भानु प्रताप सिंह ने श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। आईपी भारती ने कहा कि रामानुजन की गणना आधुनिक भारत के उन गणितज्ञों में की जाती है जिन्होंने विश्व में नये ज्ञान को पाने और खोजने की पहल की। प्राचार्य भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारत की गणित के क्षेत्र में गौरवशाली परंपरा रही है जिसे प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने की जरूरत है। आज जीवन के हर क्षेत्र में रच बस चुके गणित को उन साधकों की भावना के अनुरूप ही व्यावहारिक बनाने का संकल्प लेना चाहिए। गणित शिक्षक रामनन्दन कुमार श्री रामानुजन का जीवन परिचय तथा उनके संघर्ष के साथ खोज को बताया। इस अवसर पर विद्यालय में गणित ओलंपियाड की आयोजन किया गया. इसमें सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। गणित ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में श्रेया गुप्ता, पवन कुमार, मयूर कुमार, रूही फातिमा, रौशन कुमार, देवानंद चौधरी, शीतल कुमारी, खुशी कुमारी, शिवम कुमार, प्रेम कुमार, साची कुमारी, विदिशा रंजन, भीम मंडल, आसीफ अंसारी, राज कुमार, आर्यन कुमार, स्नेहा कुमारी, प्रिंस कुमार, आसिया खारुन रुक्मिणी कुमारी, रम्य रंजन, कृष कुमार रहे. सफल बनाने में शिक्षक देवेश चंद्रा, संजय कुमार यादव, काशीनाथ महतो, अविशेष कौशल, विमल किशोर, प्रीति प्रभा, कुलदीप पासवान, अनिल उपाध्याय, राजीव मोदी, शबनम खातुन, सुलेखा मोदी, राधा कुमारी, रूबी खातुन, राधा तेजस्वी, पूनम कुमारी का योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *