
.
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद।धनबाद चंद्रपुरा रेलखंड पर सेंद्रा रेलवे पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या DK8/30 और DK8/31 के बीच डाउन लाइन पर मंगलवार की सुबह ट्रेन से कटकर लगभग एक 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई।घटना की.सूचना पाकर कुसुंडा जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं महिला का शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए धनबाद भेज दिया.शव के आधार पर मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास किया किया जा रहा है.
जीआरपी पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला एक हादसा लग रहा है. आशंका है कि रेललाइन पार करने के दौरान महिला ट्रेन की चपेट में आने या फिर चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई.महिला का सिर फट गया है एवम दाएं हाथ का चार उंगली कटी हुई है और बाएं हाथ में गोदना से किसी संजय साव नामक युवक का नाम लिखा हुआ है,और पूरे शरीर में जख्म के निशान है.उन्होंने बताया की महिला की शिनाख्त करने के लिए आस पास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है.फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है.इस संबंध में आगे की करवाई की जा रही है.समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
