
चासनाला साउथ कॉलोनी निवासी व सेल कर्मी सह ट्रांसपोर्टर सह पेट्रोल पंप मालिक प्रवीण राय हत्या से आक्रोशित लोगों , समर्थकों और जनप्रतिनिधियों के गुस्से के बाद जिला पुलिस रेस है और धनबाद बोकारो सहित आसपास के जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है और कई बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है ,कॉल डिटेल्स खंगाल रही है किन-किन से दुश्मनी थी सभी का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है । चासनाला क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। प्रवीण राय को उनके चाहने वाले फेसबुक इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बताते चलें की प्रवीण राय बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे क्षेत्र में उनका लोगों के दिलों के ऊपर दबदबा था कुछ को छोड़कर उनकी ना के बराबर दुश्मनी थी सभी को वह मिलाकर चलते थे हर सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। जब भी किसी से मिलते हैं भाई बाबू चाचा कहकर ही संबोधित करते थे। सूत्र बताते हैं कि अर्श से फर्श तक पहुंचने के बाद भी उनके अंदर घमंड नाम का चीज नहीं था सभी को वह सहयोग करते थे बड़े बड़े घराने, ट्रेड यूनियन नेताओं ,मंत्री, विधायक, सांसद ,सेल , बीसीसीएल, ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के उच्च अधिकारी, हाईवा ओनर एसोसिएशन से भी उनके अच्छे संपर्क थे। बताते चलें कि जहां धनबाद में बड़ी-बड़ी घटनाओं पर सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि बोलने से बचते थे पर वही प्रवीण राय की हत्या की घटना से वह चुप ना रह सके और प्रशासन से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इससे समझा जा सकता है कि प्रवीण राय की पकड़ कैसी होगी। प्रवीण राय की हत्या कैसे हुई किन से दुश्मनी थी आखिर क्या ऐसी बात हो गई कि उनकी हत्या की गई इन सभी बिंदुओं पर चासनाला ,सुदामडीह सिंदरी, भोरा, झरिया ,धनबाद क्षेत्र के आउटसोर्सिंग कंपनी ,सेल बीसीसीएल के अधिकारी, कर्मी, एजेंट एक दूसरे से दूरभाष सहित अन्य माध्यम से चर्चा कर रहे हैं और जानकारी जुटा रहे हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
