• Mon. Mar 2nd, 2026

टुंडी सी.एच.सी.के मुख्य द्वार पर स्वास्थ्य सहियाओं का अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2023

टुंडी 23— दीपक पाण्डेय — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी में आज सोमवार को टुंडी प्रखंड के स्वास्थ्य सहिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष करनी देवी की अध्यक्षता में विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार के बगल में अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य मांग था कि बीते कोरोना काल में अपनी जान दांव पर लगाकर काम किया इसके बावजूद भी दो साल बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है वहीं सहिया ग्रामीण एवं शहरी मासिक राशि के बदले फिक्स मानदेय 18000 रूपए देने की मांग सहियाओं ने किया इसके अलावा 15 सूत्री मांग को लेकर स्वास्थ्य सहिया ने अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गई। जिसमें मुख्य रूप से रीमा देवी,सलिना मरांडी, स्नेहलता किस्कू,भानू देवी,सलमा खातून, ममता देवी के अलावा दर्जनों स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *