• Sun. Mar 15th, 2026

टुंडी के पूर्णाडीह में दोपहिया वाहन चोर पकड़ाया ग्रामीणों द्वारा जमकर धुनाई।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 16, 2023

 

 

टुंडी 16 जनवरी —दीपक पाण्डेय —– टुंडी के पूर्णाडीह में आज सोमवार अहले सुबह दोपहिया वाहन चोर को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और अच्छी खातिरदारी किया । प्राप्त समाचार के अनुसार पूर्णाडीह निवासी रतन साव ने अपने दोपहिया वाहन जिसका नंबर को घर के बरामदे में खड़ा किया और दुकान की साफ़ सफाई करने लगे इसी बीच कुछ सामान लाने के लिए अंदर गए तभी कुछ दूरी में घात लगाए चोर जो अपना नाम भी सही ढंग से नहीं बताया और वह वाहन को लेकर चलने के फ़िराक में था तभी वाईक उसके हाथ से गिर गया उसी गिरने की आवाज सुनकर रतन साव के पिता बाहर निकले और देखा कि वाईक सहित चोर गिरा हुआ है तभी चोर को पकड़ कर चिल्लाने लगे तभी गांव वाले हल्ला सुनकर दौड़े आए और चोर को सभी ग्रामीणों के द्वारा अच्छी खातिरदारी की गयी और टुंडी पुलिस को खबर किया तभी टुंडी थाना प्रभारी शारदा रंजन प्रसाद सिंह अपने सदलबल के साथ आए और सबसे पहले चोर की बात सुने और अपने साथ थाना लेकर चले गए फिलहाल चोर टुंडी पुलिस की गिरफ्त में हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *