• Sat. Mar 21st, 2026

टास्क फोर्स गठन के बाद भी लोयाबाद में कोयला की तस्करी जारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 14, 2023

 

लोयाबाद। लोयाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाको में बदस्तूर अवैध कोयला का कारोबार जारी है।इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने को लेकर उपायुक्त धनबाद की अध्यक्षता में बीते सप्ताह एक बैठक हुई जिसमें टास्क फोर्स की गठन हुई थी। एवं अवैध कोयला की तस्करी, और इसके तस्करों पर कार्रवाई करने की चर्चा की गई थी। हालांकि अवैध कोयला कारोबार पर लगाम तो नहीं लग पा रहा है लेकिन इसमें वर्चस्व को लेकर आए दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों में गोलीबारी और बम के धमाके की घटना जरूर हो रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगो ने अखबार में नाम न छापने के शर्त पर बताया कि- लोयाबाद थाना क्षेत्र के गोपा ग्राउंड, मदनाडिह
में अमन व भी सिंह नामक व्यक्ति का काम कृष्णा नाम के व्यक्ति देख रहे हैं, वही पिकअप वैन से सनी नामक व्यक्ति के द्वारा कोयले की अवैध कारोबार बेखौफ कि जा रही है। वही सूत्रों के अनुसार वासुदेवपुर कोलियरी के कोल डंप में चार गुड होने के कारण कोयला की तस्करी शून्य है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *