• Thu. Apr 2nd, 2026

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा सूत्री मांगो को लेकर मैथन में धरणा प्रदर्शन!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2023

 

डीवीसी वास्तुहारा संग्राम समिति के विस्थापित एवं आम ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले 11 सुत्री मांगों को लेकर आजधरणा प्रदर्सनकिया जा रहा है!
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

crescent ad

मैथन :डीवीसी मैथन मिश्रित भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का शुरुआत किया। जिससे विस्थापितों के लिए जागो रे जागो,तमाम विस्थापित एक हो, अपने हक के लिए लडो,डीवीसी के तानाशाही के खिलाफ आज घेरा डालो डेरा डालो के साथ जोरदार नारेबाजी के साथ झामुमो के नेतृत्व में विस्थापित धरना में बैठ गये। कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, झामुमो जिला सचिव मन्नु आलम,जिप सदस्य गुलाम कुरैशी,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कलियासोल ठाकुर मांझी, सुकेश मुखर्जी,दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति अध्यक्ष वासुदेव महतो, वास्तुहारा संग्राम समिति सचिव सुरेंद्र नाथ मूर्मू , एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन,प्रवीर भंडारी,बगाल माराण्डी,रबि सेन, अब्दुल अयुब अंसारी,गोरा चांद पंडित, विनोद हेंब्रम, रामलाल मोदी, छोटे लाल हेंब्रम,सबोनीमुनी आदि मौजूद रहे।

डीवीसी मैथन के डीजीएम अनुप प्रकाश,सीनियर मैनेजर तापस राय,पार्थो मुखर्जी के साथ केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, जिलाध्यक्ष लखी सोरेन,जिला सचिव मन्नु आलम,जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, वासुदेव महतो, सुरेंद्र नाथ मूर्मू, प्रबंधन और झामुमो के बीच वार्ता में प्रबंधन ने सभी मांगों को पुरा करने का आश्वासन दिया। लेकिन धरना में उपस्थित सभी लोगों ने निर्णय लिया जब तक मांगों पूरा नहीं होता है तो धरना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *