
चक्रधरपुर : झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (जैक) रांची ने झारखंड कक्षा 8वीं का परिणाम जारी किया है. वहीं चक्रधरपुर के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव का परिणाम 92 फीसदी रहा.

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार महतो ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023 -24 में विद्यालय के कुल 155 छात्र/छात्राओं ने काउंसिल द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड परीक्षा में निबंधन कराया था तथा जिसमे 153 बच्चों ने परीक्षा दी थी.

जैक द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम में 155 बच्चों में 142 बच्चे उतीर्ण घोषित हुए है. जबकि 11 असफल तथा 2 अनुपस्थित रहे.

प्रधानाध्यापक ने बताया कि सभी बच्चे ग्रेड ए तथा ग्रेड ए प्लस हासिल किए है. विद्यालय के परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त किया है. अच्छे परिणाम के लिए सभी बच्चों को बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दी है.
अच्छे परिणाम का सारा श्रेय विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं, समिति के सदस्य तथा अभिभावकों को दिया है.
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
