
अबतक 182922 आवेदन, आज 7554 आवेदनों पर कार्य शुरू।

आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार के तहत 21 दिसंबर को भी शिविर लगाये गये, जिनमें इचाक प्रखण्ड के दरिया, बरही प्रखण्ड के बरसोत, बड़कागांव के गरसुल्ला, कटकमसाण्डी के आराभुसाई, विष्णुगढ़ प्रखण्ड के कुसम्भा, पदमा प्रखंड के बंदरबेला, डाड़ी प्रखण्ड के टोंगी, चौपारण प्रखण्ड के झापा पंचायत में शिविर लगाकर आमजनों को योजनाओं से जोड़ा गया।

66388 आवेदनों का तत्काल निवारण
अबतक आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं के कुल 182922 आवेदन प्राप्त किये गये हैं, जिनमें 66388 आवेदनों का तत्काल निवारण किया गया है। वहीं 558 आवेदनों को निरस्त करते हुए शेष को प्रक्रियाधीन किया गया है।
अबुआ आवास के 101789 आवेदन
शिविरों में अबतक अबुआ आवास के 101789 आवेदन, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के 51704, सर्वजन पेंशन के 4953, मुख्यमंत्री पशुधन के 3792, बिरसा सिंचाई कूप संर्वधन योजना के 1040, गुरूजी क्रेडिट योजना के 2346, मनरेगा के 3663, लगान रसीद के 1270, केसीसी- 926, भूमि म्यूटेशन के 372, राशनकार्ड संशोधन 999, जाति प्रमाण पत्र 945, आय प्रमाण पत्र 718, जन्म प्रमाण पत्र 239, भू अभिलेख में सुधार 385, आयुष्मान कार्ड के 387 आवेदन ग्रामीणों द्वारा विभागीय स्टॉलों पर समर्पित किये गये। वहीं 1083 लोगों का आधार निबंधन एवं सुधार तत्काल किया गया।
19263 कंबलों का वितरण
शिविरों के दौरान 20538 आवेदनों के विरुद्ध 19263 कंबलों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। साथ ही 18954 आवेदनों के विरुद्ध 17768 लाभुकों को धोती – साड़ी- लुंगी का वितरण किया गया। शिविर के हेल्थ कैम्प में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच व मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।
22 दिसंबर को यहाँ लगेगा शिविर
आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार के तहत 22 दिसंबर को भी शिविर लगाये जाएंगे, जिनमें इचाक प्रखण्ड के देवकुली, बरकट्ठा के शिलाडीह, बरही के करियातपुर, केरेडारी के बुण्डू, कटकमसाण्डी के बाझा, विष्णुगढ़ प्रखण्ड के गैड़ा, दारू के कविलासी, चौपारण प्रखण्ड के बच्छई, चुरचू के हेन्देगढ़ा, टाटीझरिया प्रखण्ड के डहरभंगा पंचायत तथा नगर निगम क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 31/32 के लिए खिरगांव मोमिन स्कूल में शिविर लगाकर आमजनों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
