
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ लगातार मांगों को लेकर रांची राजभवन के समीप धरने पर बैठे है। इस धरने में बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह युवा नेता संजय मेहता एवं धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद शामिल हुए। मांगो को समर्थन देते हुए संजय मेहता ने कहा कि आजीविका कैडरों द्वारा झारखंड में संचालित जेएसएलपीएस महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्र की सूरत बदलने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दी गई जिम्मेवारी का निर्वहन आजीविका कैडर द्वारा किया जा रहा है। बावजूद उनके हक और हुकूक को सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जाता है। वही मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि आजीविका के सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को संगठित कर उन्हें प्रशिक्षण देकर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, स्वास्थ्य, स्वच्छता, साक्षरता आदि रूप से सशक्त बनाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इनकी सभी मांगे जायज है। सरकार को जल्द ही इनके मांगो पर विचार करना चाहिए। मौके पर अजय कुमार कुशवाहा, दामोदर प्रसाद वर्मा, प्रकाश साव आदि उपस्थित रहें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
