• Thu. Mar 5th, 2026

झारखंड – रांची, ECI ने CM हेमंत सोरेन को दिया अंतिम मौका, और कहा – 28 को दें जवाब, दो बार सुनवाई टाली जा चुकी है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 14, 2022

*झारखंड – रांची, ECI ने CM हेमंत सोरेन को दिया अंतिम मौका, और कहा – 28 को दें जवाब, दो बार सुनवाई टाली जा चुकी है ।*

पत्थर खनन लीज मामले में भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जवाब देने के लिए एक बार फिर से समय दे दिया है. आयोग ने सीएम के आग्रह को स्वीकार करते हुए उनसे जुड़े मामले की सुनवाई के लिए 28 जून की तारीख़ मुक़र्रर की है. इससे पहले हेमंत सोरेन ने अपने अधिवक्ता की बीमारी का हवाला देते हुए आयोग से समय देने की गुहार लगाई थी. वहीं इससे पहले भी 31 मई की तिथि को मुख्यमंत्री को भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष उपस्थित होना था. लेकिन उन्होंने समय दिए जाने का अग्राह किया था. जिसके बाद आयोग ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए 14 जून को सुनवाई की तिथि निर्धारित की थी. अब आयोग ने इन्हें जवाब देने के लिए अंतिम मौक़ा दे दिया है.
इस मामले की शिकायत बीजेपी नेताओं ने की थी,
बता दें कि इस मामले की शिकायत झारखंड के बीजेपी नेताओं ने चुनाव आयोग से की थी. जिसके बाद चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नोटिस का जवाब देने को कहा था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व में नोटिस का जवाब दे चुके हैं. झारखंड प्रदेश भाजपा की तरफ से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9ए के तहत मुख्यमंत्री को विधायकी से अयोग्य ठहराने के लिये राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया था. वहीं सीएम के भाई और विधायक बसंत सोरेन मामले में 15 जून को सुनवाई होनी है. बीजेपी ने भी विधायक पद के अयोग्य ठहराने की मांग की गई है. आरोप लगाया है कि उन्होंने तथ्यों को छिपाया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *