
*रांचीः डाक्टर मजिद आलम, सरिया कंपनी सलूजा, मोंगिया व गंगा प्रसाद ग्रुप से जुड़े लोगों के ठिकानों पर अब तक इनकम टैक्स की रेड जारी है।* यह रेड 33 ठिकानों पर चल रही है। बताया जा रहा है कि IT को अबतक 3 करोड़ कैश मिल चुके हैं। खबर यह भी है कि करोड़ों रुपयें के टैक्स चोरी के साक्ष्य मिले हैं। इसकी जांच चल रही है। यह छापेमारी अगले 2 दिन तक चल सकती है। आयकर विभाग के अधिकारी सभी ठिकानों पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार झारखंड के 30 व कोलकाता के तीन ठिकानों पर चल रही है। इनमें रांची, गिरिडीह व देवघर प्रमुख हैं।

*8 करोड़ टैक्स की चोरी हुई है*

आलम नर्सिंग होम के संचालक डा. मजिद आलम पर भारी मात्रा में टैक्स चोरी का अनुमान है। जो दस्तावेज आयकर विभाग के अधिकारियों को मिले हैं उससे यह अनुमान है कि उन्होंने करीब आठ करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी की है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आयकर विभाग उनके इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक से संबंधित कागजात की जानकारी जुटा रही है। वह इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक में सदस्य हैं। इसका मुख्यालय जेद्दा में है। भारत में इसका कार्यालय हैदराबाद में है। बता दें कि बुधवार की सुबह से ही यह छापेमारी चल रही है।
**इधर आईटी ने मोंगिया ग्रुप के कई जगह, गिरिडीह, देवघर व कोलकाता के ठिकानों पर भी छापा मारा है।*
कंपनी का निबंधित कार्यालय 165-ए लेनिन सरानी रोड कोलकाता है। छापामारी के दायरे में मोंगिया स्टील के निदेशकों को भी शामिल किया गया। कंपनी के पांच निदेशक में गुणवंत सिंह मोंगिया, हरिंदर सिंह मोंगिया, त्रिलोचन कौर, मीता कुमारी और अजय कुमार झा हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
