• Thu. Feb 26th, 2026

झारखंड में भीषण गर्मी की वजह से 17 जून तक बंद रहेगी 1-8वीं तक की कक्षाएं

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 14, 2023

 

*रांची :* झारखंड में क्लास 1-8 तक की कक्षाएं 17 जून तक बंद रहेंगी वहीं क्लास 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 15 जून से खुल जाएंगे। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह आदेश जारी किया है।
शिक्षा सचिव के रविकुमार ने यह निर्देश जारी किया है। इससे पहले 12 जून से खुलने जा रहे स्कूलों को 14 जून तक बंद किया गया था।

*11 जून को जारी चिट्ठी में किया संसोधन*

शिक्षा सचिव के रविकुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 11 जून को जारी पत्र में संसोधन करते हुए अब प्रदेश में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और लू को देखते हुए सभी प्रकार के सरकारी, गैर सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में क्लास 1 से 8वीं तक की कक्षाएं 17 जून तक बंद रहेंगी। 18 जून से स्कूल खुलेंगे। वहीं, क्लास 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 15 जून से ही संचालित की जाएगी। शिक्षा सचिव ने यह भी कहा कि अवकाश के दौरान हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

*भीषण गर्मी और लू की वजह से बदला फैसला*

गौरतलब है कि पहले भीषण गर्मी और लू की वजह से ग्रीष्मावकाश की घोषणा की गई थी और 12 जून से स्कूल खुलने वाला था। विभाग द्वारा इस आशय का पत्र भी जारी किया जा चुका था। लेकिन फिर अभिभावक संघ और पासवा की मांग पर ग्रीष्मावकाश में 2 दिन का एक्सटेंशन दिया गया। कहा गया कि अब 15 जून से कक्षाएं संचालित की जाएगी लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून को मानसून के प्रवेश करने तक राज्य में भीषण गर्मी सताएगी और रांची सहित कई जिलों में लू चलेगी। अत फिर से ग्रीष्मावकाश में एक्सटेंशन दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *