
रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री का निधन चेन्नई में इलाज के दौरान हो गया, इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रांची लाया गया. वहां दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया. फिर उनका अंतिम संस्कार हुआ और इसमें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहे. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो की अर्थी को कांधा भी दिया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता जगरनाथ महतो के निधन से पूरी पार्टी शोकग्रस्त नजर आई.

जगरनाथ महतो के निधन से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में जेएमएम के संगठन को बड़ा झटका लगा है. अब खबरों की मानें तो झारखंड सरकार में जगरनाथ महतो के बेटे अखिलेश महतो उनके सियासी विरासत को संभालेंगे और साथ ही खबर आ रही है कि उन्हें उपचुनाव से पहले ही मंत्री मंडल में शामिल किया जा सकता है. इस खबर के पीछे की बड़ी वजह यह है कि झारखंड में हेमंत सरकार के एक और मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके पुत्र हफीजुल अंसारी को सरकार में शामिल किया गया और मंत्री बनाया गया था.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
