
इस बार झारखंड में मॉनसून प्रवेश को लेकर अनिश्चितता बढ़ने लगी है। इस बार भी इसके काफी विलंब से झारखंड में प्रवेश करने की संभावना है। इसके 23 से 25 जून के बीच झारखंड में मॉनसून प्रवेश की संभावना है। राज्य में अगले पांच दिनों तक इसके आने की संभावना नहीं है। जबकि पूर्वानुमान के मुताबिक इसके आने में आठ से नौ दिन के समय और लग सकते हैं।

इस दौरान इसके बिहार और बंगाल के कुछ भागों में आच्छादित होने की संभावना बन रही है।

झारखंड में मॉनसून की एंट्री कब
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र, उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी का शेष भाग, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्से में मॉनसून के आने का पूर्वानुमान है। इस संभावना के पूरी हो जाने के बाद झारखंड में मॉनसून आगमन के लिए चार से पांच दिन और लग सकते हैं। विभाग के अनुसार देश के विभिन्न भागों के गुजरने वाले मॉनसून का नार्दर्न लिमिट ऑफ मानसून नवसारी, जलगांव, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरि, विजयनगरम और इस्लामपुर से होकर गुजर रहा है।
पिछले एक दशक में तीन बार समय पर आया
राज्य में पिछले एक दशक के दौरान झारखंड में केवल तीन बार मॉनसून समय पर और सात बार विलंब से आया। 2014 से लेकर 2023 तक यह केवल तीन बार 2015 में 15 जून, 2020 में 13 जून और 2021 में 12 जून झारखंड में प्रवेश किया।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, मॉनसून आने की कोई एक निर्धारित तिथि नहीं होती। यह मॉनसून के प्रवेश और प्रस्थान की तिथि को लेकर अध्ययन के आधार पर एक औसत अवधि होती है, जिस बीच मॉनसून आगमन और प्रस्थान करता है। मॉनसून के प्रवेश या प्रस्थान की तिथियों के कारण यह अवधि निश्चित की जाती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
