
*झारखंड पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण की वोटिंग आज, राज्य के 23 जिलो के 1299 पंचायतों में हो रहा है मतदान*



आज चौथे चरण का अंतिम मतदान है आज मतदाताओं का फैसला हो जाएगा कि के8स पंचायत में किस प्रत्याशी की सरकार बनेगी.हालांकि एक दिन पहले प्रचार अभियान बंद हो गई ,माइक और डीजे की गूंज तो बंद हो गयी लेकिन लोगों का हुजूम हर गलियों में देखा गया.अमूमन यह माहौल राज्य के हर उस स्थान पर था जहां वोट था।मतदाता भी खूब चालाक हो गया हर जगह प्रत्याशी का नज़राना लिया.साथ हीं लोकतंत्र को कलंकित भी किया।माँस मदिरा और अन्य नाजरान का भी दौर अधिकतर जगहों पर देखने को मिला.और आज सुबह से मतदान का दौर शुरू हो गया। आइये राज्य के विभिन्न हिस्सों की स्थिति को बताते हैं कि कहां अब तक क्या स्थिति है.

*वोटरों में उत्साह सिमडेगा में लगी लंबी कतारें*
सिमडेगा : सिमडेगा के बांसजोर और बानो प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.
महिला और पुरुष अलग-अलग कतार में खड़े होकर वोट दे रहे हैं. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की काफी भीड़ है. बांसजोर और बानो के लगभग 81664 मतदाता दोनों प्रखंड में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे 282 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में लॉक करेंगे.
*धनबाद के गोविंदपुर में 28 फीसदी वोटिंग*
सुबह से हीं धनबाद जिला के गोविंदपुर वोटिंग जारी है.अब तक सभी मतदान केंद्र में शांति पूर्ण मतदान जारी है।गोविंदपुर में अभी तक 30 प्रतिशत मतदान हुआ.
*राज्य के अन्य जगहों के मतदान का 9 बजे तक का प्रतिशत*
गुमला जिले में 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत इस प्रकार है-
पालकोट ब्लॉक : 17.75%
कामडारा ब्लॉक : 18.00%
बसिया ब्लॉक : 22.00%
लातेहार जिले में सुबह 9 बजे तक 17.55 फीसदी वोटिंग
गारू -19.17%
महुआडांड़-17.13%
कुल…..17.55%
धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड में सुबह 9 बजे तक 28% मतदान हो चुका है. शांतिपूर्ण मतदान की जानकारी सभी जगहों से मिल रही है.
*पलामू: पंचायत चुनाव में रीमा कुमारी ने पहली बार किया मतदान*
झारखंड पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के बंदुआ हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र पर 18 वर्षीया रीमा कुमारी ने पहली बार मतदान किया. उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर उन्होंने मतदान किया है.
झारखंड पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के बंदुआ हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र पर 18 वर्षीया रीमा कुमारी ने पहली बार मतदान किया. उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर उन्होंने मतदान किया है.
*गिरीडीह: नक्सल प्रभावित इलाके में वोटिंग को लेकर प्रशासन चौकस*
गिरिडीह में बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. पीरटांड़ के जंगल वाले इलाके में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर चप्पे – चप्पे पर पुलिसबलों की तैनाती की गई है. सुबह से ही गिरिडीह एसपी अमित रेणु, एएसपी अभियान गुलशन तिर्की, एसडीपीओ गिरिडीह अनिल कुमार सिंह, एसडीपीओ डुमरी मनोज कुमार, एसडीपीओ सरिया – बगोदर नौशाद आलम के अलावा तमाम पुलिस पदाधिकारी सुबह से ही बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं.
*लाल आतंक के गढ़ में बुलेट पर बैलेट भारी*
झारखंड पंचायत चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण का मतदान सुबह सात बजे से हो रहा है. 1171 पदों के लिए हो रहे इस चुनाव में 2538 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. अंतिम चरण का मतदान जिले के नक्सल प्रभावित पीरटांड़, डुमरी ओर बगोदर प्रखंड में हो रहा है. इसे लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. लाल आतंक के गढ़ में स्थित बूथों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. बगोदर में निकिता ने पहली बार वोट डाला.
*कड़ी सुरक्षा में मतदान*
लाल आतंक के गढ़ में हो रही वोटिंग, बुलेट पर भारी बैलेट
गिरिडीह (मृणाल कुमार): झारखंड पंचायत चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण का मतदान सुबह सात बजे से हो रहा है. 1171 पदों के लिए हो रहे इस चुनाव में 2538 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. अंतिम चरण का मतदान जिले के नक्सल प्रभावित पीरटांड़, डुमरी ओर बगोदर प्रखंड में हो रहा है. इसे लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. लाल आतंक के गढ़ में स्थित बूथों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. बगोदर में निकिता ने पहली बार वोट डाला.
*झारखंड पंचायत चुनाव की हर गतिविधि पर नजर*
साहिबगंज : वोट को लेकर साहिबगंज मनिहारी अंतरराज्यीय फेरी सेवा और राजमहल माणिकचक फेरी सेवा आज बन्द है. बोर्डर क्षेत्र सील है. पुलिस मोटर बोट और नाव के सहारे गंगा में पेट्रोलिंग कर रही है. राजमहल क्षेत्र के गदाई दियारा में बूथ संख्या 01 व 06 दो चलंत मतदान केंद्र बनाये गए हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किसकोट्टा, ऑब्जर्वर सहित अन्य चुनाव की पल पल की खबर ले रहे हैं. कंट्रोल रूम से लगातार मतदान अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी अपडेट ले रहे हैं.
झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू ने किया वोट
साहिबगंज : झारखंड पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से सदर प्रखंड, बरहेट व राजमहल प्रखंड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा में शुरू हुआ. 52 अतिसंवेदनशील बूथों में वीडियोग्राफी व ड्रोन कैमरा से नजर रखी जा रही है. 700 बूथों में मतदान हो रहा है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू ने अपने परिजनों के साथ बरहेट बाजार स्थित पंचायत भवन में बूथ संख्या 182 में अपना वोट दिया.
*झारखंड पंचायत चुनाव में आधी आाबादी की ताकत*
झारखंड पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान जारी है. इसमें हर वर्ग के लोगों का उत्साह दिख रहा है.
हजारीबाग के प्राथमिक विद्यालय रेवाली (कटकमदाग) में एक बुजुर्ग महिला वोट करने पहुंचीं.
बूथ पर वोट करने के बाद बुजुर्ग मतदाता
*झारखंड पंचायत चुनाव में दिख रहा वोटरों का उत्साह*
पलामू : झारखंड पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान जारी है. पलामू जिले के पांडू में वोटिंग का उत्साह देखते ही बन रहा है. मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय डाला खुर्द में मतदाता वोट करने के लिए कतार में लगे हैं.
*झारखंड पंचायत चुनाव में कड़ी सुरक्षा में हो रही वोटिंग*
बोकारो : झारखंड पंचायत चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे चरण की वोटिंग हो रही है. बोकारो के दोनों प्रखंडों में कुल 2763 प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में हैं. वार्ड सदस्य पद के लिए 1682, मुखिया पद के लिए 595, पंचायत सदस्य समिति के लिए 425 एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए 61 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. दोनों प्रखंडों में कुल 389 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. 531 भवनों में 1099 मतदान केंद्र बनाये गए हैं. 235 अतिसंवेदनशील, 642 संवेदनशील एवं 222 सामान्य मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है.
*प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद करेंगे मतदाता*
झारखंड पंचायत चुनाव के चौथे चरण में जिला परिषद सदस्य के 158, मुखिया के 1293, पंचायत समिति सदस्य के 1449 और वार्ड सदस्य के 8491 पदों के लिए मतदान हो रहा है. इसके तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 1028, मुखिया के लिए 7987, पंचायत समिति सदस्य के लिए 5587 और वार्ड सदस्य के लिए 20,902 प्रत्याशी यानी कुल 35,504 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 58,16,946 मतदाता करेंगे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
