• Sun. Mar 15th, 2026

झारखंड को 12 फरवरी तक मिल जायेगा नया डीजीपी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 17, 2023

 

 

*रांची :* झारखंड में नये डीजीपी का नाम अगले महीने की 12 फरवरी को घोषित हो जायेगा। इस बात की जानकारी हेमंत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी है।

*12 फरवरी को मिलेगा राज्य को नया डीजीपी :*

दरअसल, पिछले 5 जनवरी को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने 3 नाम चुने थे, जिसमें से कोई एक डीजीपी बनेगा। बता दें कि राज्य के वर्तमान डीजीपी और 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा आगामी 11 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके चलते 12 फरवरी को राज्य को नया डीजीपी मिलेगा।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में एक अवमानना याचिका दाखिल की गई है, जिसमें बताया गया है कि नीरज सिन्हा 31 जनवरी 2022 को रिटायर होने के बाद भी पद पर बने हुए हैं। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य में डीजीपी की नियुक्ति पर हो रही देरी में झारखंड सरकार के पक्ष पर गौर फरमाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *