
झारखंड उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के लिए कोविड से बचने के लिए गाइडलाइन जारी किया है। इसके तहत मास्क लगाना सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही सेनिटाइजर का उपयोग करते रहना है। इसके लिए विभाग की ओर से झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र लिखा गया है। पत्र सरकार के संयुक्त सचिव जॉर्ज कुमार ने जारी किया है।

*शिक्षा विभाग की गाइडलाइन*

▪️मास्क लगाना व सेनिटाइजर अनिवार्य है।
▪️सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है।
▪️कार्यस्थल पर पांच से अधिक लोग इकठ्ठा नहीं हो सकते हैं।
▪️कार्यस्थल पर गुटका – तंबाकू खा कर यहां-वहां थूकना सख्त मना है।
▪️ बिना किसी काम के विजिटर का आना मना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
