
रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है । शुक्रवार की शाम से हीं रांची, धनबाद, गुमला, लोहरदगा सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बोकारो में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।
इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ की डालियां भी टूट गयी है। जिसके कारण शहर में कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही।

वहीं, शाम को हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई है।

धनबाद में भी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। मार्च के अंतिम दिन सुबह से धूप-छांव की आंख-मिचौनी के बाद देर शाम गरज के साथ झमाझम बारिश हुई।
वहीं गुमला जिला में मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी बदला रहा है बीते गुरुवार की रात जोरदार बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाया रहा। हल्का बुंदाबांदी के बाद मौसम कुछ देर के लिए साफ हुआ लेकिन शाम में जोरदार वर्षा और वज्रपात हुई। वर्षा से जगह जगह जल जमाव हो गया। आंधी से कई जगह पेड़ की डालियां टूटी और बिजली के पोल और तार भी गिर गए।
*लोहरदगा जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई*
वहीं, लोहरदगा जिले में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई है। लोहरदगा जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट आई है। गर्मी में कमी आने की वजह से लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि, तेज हवा की वजह से आम की फसल को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
एक अप्रैल को भी हल्के और मध्य दर्जे की बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं। तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।
*2 से 6 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा।*
मौसम विभाग के चेतावनी के अनुसार 2 से 6 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। झारखंड के मध्य झारखंड और उत्तर-दक्षिणी झारखंड के जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है। शुक्रवार को सुबह से आसमान में नमी देखने को मिल रही थी। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
