• Wed. Sep 24th, 2025

झारखंड के जननायक शहीद काॅमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस की तैयारी को लेकर गावां प्रखंड स्तरीय जीबी बैठक हुई सम्पन्न

ByAdmin Office

Jan 3, 2024

 

गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा हाई स्कूल के समक्ष भाकपा माले गावां प्रखंड स्तरीय जीबी बैठक सम्पन्न हुई। जीबी की अध्यक्षता पार्टी प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव एवं संचालन माले जिला कमेटी सदस्य सकलदेव यादव ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के क्रांतिकारी नेता सह धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। बैठक में बीते 18 दिसंबर को धनवार में संकल्प सभा में गावां प्रखंड से कितने लोगों की भागीदारी हुई है, उसकी समीक्षा के साथ साथ नये सदस्यों की भर्ती, पुराने सदस्यों की रेन्यूवल एवं 16 जनवरी को शहादत दिवस की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मोदी सरकार के हिटलर शाही नहीं चलेगी। आज हम लोगों को शहीद काॅमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस पर संकल्प लेने की जरूरत है। महेंद्र सिंह ने जनता को संघर्ष करना सिखाया है। अधिकारियों का रौब हो या पुलिस का जुल्म या जमींदारों का शोषण हर जुल्म के खिलाफ बगोदर के इस लाल ने लड़ना सिखाया। इसलिए आप तमाम किसान मजदूर छात्र नौजवानों से अपील है कि शहादत दिवस में बगोदर पहुंच कर इस अराजकता वादी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।
मौके पर भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य नागेश्वर यादव, सकलदेव यादव, जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी, गावां मुखिया कन्हैय राम, बिरने मुखिया चंदन यादव, खरसान मुखिया प्रतिनिधि मकसूद आलम, दिनेश्वर यादव, पंसस अकलेश यादव, पिंटु कुमार साव, इफ़्तिख़ार आलम, अशोक प्रसाद यादव, इंद्रेव यादव, मो मुस्लिम असांरी, आनंदी यादव , सुखदेव प्रसाद यादव, प्रदीप कुमार, उमेश यादव, सुरेश रविदास, गांधी यादव, सन्नी दास, उपेन्द्र यादव, मनोहर लाल यादव, सुधीर कुमार, कर्मणी यादव, रंजीत कुमार यादव, मालती देवी, जाशो देवी, चंपा देवी, पुनम दास, उषा देवी समेत कई उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *