• Mon. Jan 5th, 2026

झारखंड कुशवाहा महासभा द्वारा रवीन्द्र वर्मा का स्वागत सह सम्मान समारोह

ByAdmin Office

Dec 11, 2022

 

*धनबाद :* रविवार को झारखण्ड कुशवाह महासभा धनबाद जिला के द्वारा झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नव नियुक्त महासचिव रवीन्द्र वर्मा का स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने किया। एवं संचालन जिला महासचिव रामप्रवेश प्रसाद ने किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव रवीन्द्र वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सम्माज के द्वारा इस सम्मान के लिए मैं झारखण्ड कुशवाहा महासभा के ऋणी हूँ और हमेशा रहूँगा। आज मेरे पार्टी के अन्दर हक की इस लड़ाई में झारखण्ड कुशवाहा महासभा धनबाद जिला जो सहयोग और साथ मिला इसके लिए कुशवाहा समाज का एक-एक व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ साथी ही झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भी आभार करता हूँ साथ ही शिर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने कुशवाहा समाज के भवनों का सम्मान करते हुए मुझे नई जिम्मेवारी सौंपी।

मेरे जैसे पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश में महासचिव बनाकर समाज का प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करते हुए कुशवाहा समाज का सम्मान किया है।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष लालबाबू सिंह,हलधर महतो,उचित महतो,सतेंद्र मंडल, डॉ.अशोक मेहता, डॉ.मनोज कुमार सिंह, इंद्रभूषण कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा सहित दर्जनों कुशवाहा बंधुओं ने सम्बोधित किया। एवं रामजी कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस मौके पर प्रभुनाथ प्रसाद,इन्द्रभूषण कुशवाहा,जितेंद्र प्रसाद, मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, संतोष कुशवाहा,मुकेश कुशवाहा,संजय कुशवाहा, बलिस्टर सिंह, डाँ. अशोक कुमार, डाँ मनोज कुमार सिंह,इन्द्रजीत प्रसाद, जगलाल प्रसाद,सुरेश प्रसाद, सतेद्रर प्रसाद, सतेद्रर मंडल,महेश प्रसाद,श्रीनिवास प्रसाद, आर पी भगत,हरेन्द्र प्रसाद,अमित कुशवाहा, राम नरेश कुशवाहा, संजीव कुमार,अरविंद कुमार सैनी,यशपाल सिंह कुशवाहा,विकास कुमार कुशवाहा,अवध किशोर सिंह,अवधेश कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह,मनोज प्रसाद,जगलाल सिंह, अमरनाथ प्रसाद,सचिन वर्मा,हरेंद्र कुमार वर्मा, जयप्रकाश गुप्ता,मुकेश कुमार,अनिल कुमार प्रसाद,संदीप कुमार, दीपक भगत,सूरज कुमार सहित सैकड़ों कुशवाहा बन्धु उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *