
बोकारो
चंदनकियारी प्रखंड के शिवबाबूडीह पंचायत के सीतानाला में टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय जोगी महतो का प्रतिमा का अनावरण बुधवार को किया। उन्होंने कहा झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय जोगी महतो के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वे झारखंड आंदोलन के समय चंदनकियारी प्रखंड के अगुआ साथी में से एक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सियारजोरी पंचायत के पूर्व मुखिया सीताराम महतो ने की। संचालन बीस सूत्री सदस्य अशोक दसौंधी ने की।
इस कार्यक्रम के दौरान झारखंड के जनक माननीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जन्मदिन माननीय विधायक जी ने केक काटकर मनाया। मौके पर झामुमो महासचिव संतोष रजवार, चंदनकियारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय रजवार, झामुमो बोकारो जिला सचिव जय नारायण महतो,प्रखंड अध्यक्ष नेमलाल महतो,गहनु महतो,बसंत महतो, राजेश महतो,आनन्द महतो के अलावा अन्य मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
