• Wed. Sep 24th, 2025

झारखंडः पहली पत्नी रहते दूसरी युवती से शादी करना रांची के एक युवक को पड़ा महंगा,लगी पिटाई गया जेल*

ByAdmin Office

May 9, 2022

*झारखंडः पहली पत्नी रहते दूसरी युवती से शादी करना रांची के एक युवक को पड़ा महंगा,लगी पिटाई गया जेल*

भेद खुल जाने पर पहली पत्नी के भाई और पिता ने युवक की जमकर धुनाई की। उधर दूसरी पत्नी के पिता ने भी दिल्ली में उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। झारखंड पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

रांची: पहली पत्नी के रहते दूसरी युवती से शादी करना रांची में रहने वाले एक युवक को महंगा पड़ा। भेद खुल जाने पर पहली पत्नी के भाई और पिता ने युवक की जमकर धुनाई की। उधर दूसरी पत्नी के पिता ने भी दिल्ली में उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। झारखंड पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

2015 में हुई थी पहली शादी

आरोपी युवक बसंत कुमार मूलरूप से औरंगाबाद के ओवरा गांव का रहने वाला है। 2015 में उसकी शादी कोलवा गांव की युवती से हुआ। शादी के बाद पत्नी के साथ ही वह ओवरा गांव में ही रहने लगा। कुछ समय बाद आरोपी रांची आकर रहने लगा। यहां वह वर्दवान कंपाउंड में रेंट के मकान में कुछ दिनों तक रहा। कुछ दिनों बाद को छोड़कर वह दिल्ली चला गया। वहां पर एक साल तक एक कंपनी में काम किया। इस दौरान नजबगढ़ की रहने वाली एक युवती के साथ उसकी दोस्ती हुई। दोनों ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी की। उसके बाद वह उसे लेकर रांची आ गया। वर्दवान कंपाउंड के धोबीघाट में वह उस युवती के साथ रहने लगा।

 

इस बात की जानकारी औरंगाबाद में रहने वाली पहली पत्नी को मिल गयी। शनिवार को वह अपने पिता और भाई के साथ रांची पहुंची और बसंत को दूसरी औरत के साथ पकड़ लिया। इसके साथ ही हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान बसंत के ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई की।

सूचना मिलने के बाद बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को पकड़कर थाने लायी। इसी के साथ यह भी भेद खुला कि आरोपी बिना तलाक के दिल्ली की एक युवती से दूसरी शादी कर ली है। उस युवती के साथ वह चार महीने से धोबीघाट स्थित मकान में रह रहा था।

आरोपी पर डबल केस

उधर, दूसरी युवती के पिता ने भी आरोपी के खिलाफ दिल्ली के नजबगढ़ में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उस केस में भी पहली पत्नी के रहते झांसा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया गया है। दो बार शादी करके बसंत बुरी तरह से फंस गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *