
पंकज ठाकुर

बड़कागांव । झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने अध्यक्ष पद संभालते ही प्रखंड के सभी 23 पंचायतो में वृद्ध महिला पुरुष व जरूरतमंद लोगों के लिए 405 कंबल का वितरण के लिए सभी पंचायत अध्यक्ष व सचिव को कंबल सौंपा गया है । प्रखंड अध्यक्ष ने तमाम पंचायत अध्यक्ष व सचिव को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द आम गरीब जरूरतमंद वृद्ध महिला पुरुष के बीच कंबल का वितरण कर दें ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके। कपकपाती ठंड में लोगों के बीच कंबल का वितरण करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। किसी पंचायत में अतिरिक्त कंबल की आवश्यकता पड़े तो मैं दूंगा। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव सरोज महतो, कोषाध्यक्ष इंद्रदेव राम, मीडिया प्रभारी संजय भुईंया, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुईंया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुड्डू रविदास, राकेश मिश्रा, विशेश्वर राम के अलावा कई लोगों उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
