
केरेडारी : केरेडारी प्रखंड कमिटी में भारी टूट की घोषणा को लेकर नाराज प्रखंड स्तरीय और पंचायत स्तरीय कार्यक्रताओं ने सामूहिक रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है!जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि 23 फरवरी दिन शुक्रवार को कृषि फार्म मैदान में एक आपात कालीन बैठक किया गया! बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि बीते 12 फरवरी को प्रखंड सम्मेलन हुआ जिसमें 14 पंचायत के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को ना बुलाया गया ना सम्मान मिला इसलिए क्षुब्ध हो कर सामूहिक रूप से इस्तीफा दे रहें हैं! इस बाबत झारखंड मुक्ति मोर्चा केरेडारी प्रखंड के पूर्व सचिव चंद्रिका रजक राजेंद्र समेत अन्य ने मीडिया को बताया कि केरेडारी प्रखंड में झामुमो का जमीनी अस्तित्व नगण्य था! हम सभी ने मिलकर 14 पंचायत में पंचायत कमिटी का गठन कर बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवा कार्यक्रताओं को जोड़ने का काम किए और प्रखंड कमिटी का विस्तार किया! पार्टी को प्रखंड के सभी गांवों तक पहुंचाने का काम किया! लेकीन इतना मेहनत के बाद भी पार्टी में उचित मान सम्मान नही मिला और ना ही कभी वरिष्ट नेताओं के द्वारा शुद्धि लेने का प्रयास किया गया! ऐसे कई कारण हैं जिससे क्षुब्ध हो कर सामूहिक रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा केरेडारी प्रखंड कमिटी और पंचायत कमिटी ने पार्टी से इस्तीफा दिया है! इस्तीफा देने वालों में पुर्व प्रखंड सचिव चंद्रिका रजक रमेश कुमार राजेन्द्र वर्मा विमल सिन्हा वकील राणा सोहिल अंसारी मो मिस्टर संदीप नायक खेमराज महतो संगीता देवी मंजू देवी प्रकाश कुमार प्रेम गंझू कैलाश साव दसरथ राणा नारायन राणा संतोष कुमार मोहन महतो टेकन महतो कामदेव साव मो निजामुद्दीन मो सलीम बसरात मियां मो जाकिर मो इनामुल समेत महिला पुरुष युवा कार्यकर्ता मिलाकर कुल 475 सदस्ययों का नाम शामिल हैं!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
