• Fri. Feb 20th, 2026

झाझा में अधूरा पड़े रेलवे फुटओवर ब्रीज पर उठा सवाल,सांसद ने कहा रेलवे बोर्ड के सदस्यो से इस दिशा में पहल की है।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 21, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: केंद्रीय विद्यालय के उदघाटन समारोह में पहुॅचे सांसद चिराग पासवान से झाझा वासियों ने कई समस्याओं से अवगत करवाया। नगर क्षेत्र के श्री कृष्ण गौशाला समिति के सदस्य दयाशंकर प्रसाद,सूरज बरनवाल,बबलू केशरी,सुभाष कुमार,अनुप केशरी आदि ने गौशाला के जिर्णोद्धार को ज्ञापन सौंपा और गौशाला में हो रही समस्याओं से अवगत करवाया जिसपर गौशाला कमेटी के लोगों को सांसद ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में पहल की जायेगी। वही झाझा में अधूरा पड़े रेलवे फुटओवर ब्रीज के सवाल पर सांसद ने कहा कि कुछ दिन पूर्व हमारी पार्टी के वरीय पदाधिकारी ने एफओबी की समीक्षा की और मुझे रिपोर्ट दिया जिसके बाद मैने रेलवे बोर्ड के सदस्यो से इस दिशा में बात की और एफओबी के जल्द पूरा किये जाने की बात को रखा। दूसरी और तीन प्रखंड को जोड़ने वाली झाझा उलाय नदी पर बनी बरमसिया पुल की जर्जर स्थिति की भी जानकारी दी गई तो उन्होनें बताया कि इस दिशा में जिला के अधिकारी से संपर्क कर बरमसिया पुल की रिपोर्ट मांगी जायेगी और उसके बाद मरम्मती का कार्य भी करवाया जायेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *