• Mon. Feb 23rd, 2026

झाझा आर्दश थाना में सरस्वती पूजा,शब ए बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 10, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

झाझा-झाझा आर्दश थाना में सरस्वती पूजा,शब ए बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को की गई। वही सरस्वती पूजा एवं शब ए बारात को लेकर थानाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में यह शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ राजेश कुमार, बीडीओ रविजी उपस्थित हुये। बैठक में सरस्वती पूजा को लेकर एसडीपीओ ने दिशा निर्देश देते हुये लोगों से कहा कि लोग सरस्वती पूजा को शांति ढंग से मनाये। किसी भी तरह की कोई अफवाह न फैलाये न ही जारी किये गये गाइडलाइन का उल्लंघन करे। अगर जारी किये गये दिशा निर्देश की कोई अवहेलना करता है तो वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। थानाध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि सरस्वती पूजा मनाने वाले जो भी कमेटी है वह अवश्य रूप से लाइसेंस ले और लाइसेंस पर विसर्जन की तिथि,रूट और सदस्यों का नाम,मोबाइल नंबर अवश्य दे। इसके अलावे उन्होने डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी रखने को कहा। बीडीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा और शब ए बारात पर्व को लोग शांतिपूर्ण रूप से मनाते हुये आपसी भाईचारा का पैगाम दे। बैठक में कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *