• Thu. Feb 26th, 2026

झरिया विधानसभा क्षेत्र के भागा में लाभार्थी सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 20, 2023

 

अंकित केशरी (avn)
झरिया।झरिया विधानसभा के भागा मंडल अंतर्गत अनिल टॉकीज विवाह भवन में लाभार्थी सम्मेलन भाजपा भागा मंडल अध्यक्ष श्री सुजीत सिन्हा जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई! इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *धनबाद के यशस्वी सांसद आदरणीय पशुपतिनाथ सिंह जी* ने माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वर्णिम 9 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों की चर्चा विस्तार पूर्वक की एवं सभी कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर लाभार्थियों को बताने का आग्रह किया! इस कार्यक्रम की प्रभारी सह निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 9 वर्ष में किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक रखा वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने लाभार्थियों को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए जा रहे योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया वही पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूर्व विधायक श्री संजीव सिंह एवं धनबाद सांसद द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया जिसमे पूर्व विधायक श्री संजीव सिंह की अनुसंशा पर झरिया जामाडोबा पुल निर्माण हर घर नल जल योजना डिग्री कॉलेज सड़क निर्माण समेत अन्य योजनाओं से लाभार्थियों को अवगत कराया। इस दौरान मुख्य रूप से धनबाद के पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल जी भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता श्री सरोज सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजकुमार अग्रवाल पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री सरोज सिंह जिलाध्यक्ष श्री हरी प्रकाश लाटा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ध्रुव हरी आदि ने संबोधित किया! कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश यादव ने किया ।इस दौरान मुख्य रूप से श्री मानस प्रसून श्रीमती सुमन अग्रवाल श्रीमती पूनम देवी श्रीमती प्रियंका देवी श्री अभिषेक पाण्डेय श्री संतोष शर्मा श्री राजा राम पासवान श्री राजकिशोर जैना श्री मनोज प्रसाद आदि मंचासीन थे । वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दिलीप भारती श्री अखिलेश सिंह श्री रोहित बिंद श्री विशाल श्रीवास्तव श्री छोटू सिंह श्री शशिकांत निराला श्री दिलीप आडवाणी श्रीमती सुषमा देवी श्रीमती मयूरी द्विवेदी श्री संतोष सिंह श्री योगेन्द्र यादव श्री सतदेव सिंह श्री उपेन्द्र विश्वकर्मा श्री स्वरूप भट्टाचार्य श्री श्री राम यादव श्री चीकू महतो श्री इंद्रजीत सिंह श्री अरविंद यादव श्री संजय यादव श्री रजनीश साव श्री गणेश साव श्री जगरनाथ चक्रवर्ती श्री सौरव मिश्रा समेत झरिया विधानसभा के अनेकों लाभार्थी व हजारों की संख्या में भाजपा कार्यक्रतागण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *