• Thu. Feb 26th, 2026

झरिया वासी को प्रदूषण से निजात दिलाए पर्यावरण विभाग__अनूप साव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 7, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। उत्खनन नियमावली का खुलेआम उल्लंघन कर रहे आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने बुधवार को डीजीएमएस के डायरेक्टर मनोज कुमार साहू से मिल जन आवेदन युक्त ज्ञापन सौंपा। श्री साव ने कहा बीसीसीएल के सह पर आउटसोर्सिंग कंपनी एटी देव प्रभा एवं सुश्री कंपनी प्रदूषण एवं उत्खनन नियमावली का उल्लंघन कर पूरे झरिया शहर को प्रदूषित करने का काम कर रही है, जिसके कारण हम झरिया वासियों का जीना दूभर हो गया है, प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा है कि छतों पर लाल कन की मोटी परत जमा हो जा रही है, लोगों का स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जन आवेदन की कॉपी सभापति महोदया विधानसभा पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति झारखंड सरकार तथा क्षेत्रीय पर्यावरण पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार धनबाद को भी प्रेषित किया गया, प्रतिनिधिमंडल में आर डी बर्मन, बंटी वर्मा, त्रिलोकी प्रमाणिक, बसंत सेन, फंटूश कुमार, विनोद साव थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *