• Fri. Feb 27th, 2026

झरिया वासियों ने हस्ताक्षर अभियान चला मुख्यमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 13, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। झरिया में विकराल रूप ले चुके प्रदूषण के खिलाफ झरिया बाटा मोड़ गणेश चौक के समक्ष आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान कि शुरुआत की गई पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि झरिया के हजारों लोगों का हस्ताक्षर युक्त जन आवेदन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भेज कर त्राहिमाम संदेश देने का काम करेंगे और शहरवासी को हो रहे गंभीर परेशानी से अवगत कराएंगे वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सारे नियमावली का उल्लंघन कर आउटसोर्सिंग कंपनी मनमानी कर रही है। मनीषा केसरी ने कहा कि हम लोगों को सांस लेना भी दुश्वार हो गया है अमृता बरनवाल ने कहा कि झरिया के नारकीय हालात के जिम्मेदार बीसीसीएल है। हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता मद्धेशिया समाज के जुनू गुप्ता झरिया नागरिक संघ के राजू वर्मा केसरवानी पंचायत के दिनेश केसरी, विनोद केसरी, त्रिलोकी प्रमाणिक, मोहम्मद इम्तियाज, रंजीत गुप्ता, दीपक गुप्ता, संतोष शर्मा, पारोमिता सेन, रवि वर्मा, आरडी बर्मन, बंटी वर्मा, विनोद साव, मिथिलेश राय, प्यारे लाल विश्वकर्मा, अजय शर्मा, अनिल साव, हरी प्रसाद साहू, बसंत सेन, अमृता बरनवाल, जितेंद्र बरनवाल, नरेश साव, संतोष गुप्ता, महेश जी, उदय बर्मन, अनिल पोद्दार एवं दर्जनों लोग शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *