
झरिया: भारतीय जनता पार्टी झरिया विधानसभा के अंतर्गत एक अति महत्वपूर्ण सांगठनिक ‘SIR’ कार्यशाला का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धनबाद सांसद ढुलू महतो ने समस्त कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे पूरी गंभीरता के साथ अपने-अपने बूथों पर मैपिंग का कार्य संपन्न करवाएं। सांसद ने इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह एक पूर्णतः संवैधानिक प्रक्रिया है, जो भारत देश में 13वीं बार आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय हित के इस कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित गोड्डा के पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं को बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में जो व्यक्ति योग्य है, उसका नाम सूची से कटना नहीं चाहिए और जो अयोग्य है, उसका नाम किसी भी हाल में सूची में शामिल नहीं रहना चाहिए। उन्होंने पारदर्शिता और सटीकता पर विशेष जोर दिया।
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला की अध्यक्षता झरिया विधानसभा के भाजपा BLA-1 राजकुमार अग्रवाल ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस राष्ट्रीय हित के कार्य में पूरी ताकत और निष्ठा के साथ जुटने का निर्देश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला SIR टोली के सदस्य सह आईटी प्रभारी शिवांश श्रीवास्तव ने बेहद प्रभावी ढंग से किया। कार्यशाला को सफल बनाने में भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय , वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश जोशी एवं महावीर पासवान ने भी अपने विचार साझा किए। इसके अलावा मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष अजय निषाद, बच्चा कुमार गिरी एवं जिला SIR टोली के सदस्य नरेंद्र त्रिवेदी उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते नजर आए।

झरिया विधानसभा के इस महामंथन में सांगठनिक मजबूती का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। कार्यशाला में झरिया के सभी 6 मंडलों के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें अवधेश साव, वीरेंद्र वर्मा, सुनील पासवान, संतोष रवानी, सुभाष महतो एवं अजय दास शामिल रहे

इसके साथ ही विधानसभा के सभी 340 बूथों के 340 BLA-2 ने अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर मुख्य रूप से राजाराम पासवान, अरुण साव, अखिलेश सिंह, श्रवण राम, अरिंदम बनर्जी, दीपक चौहान, रोहित बिड, रामदेव शर्मा, चिंटू शर्मा, दल गोविंद महतो, जगन्नाथ, अरुण गोस्वामी, सुषमा गुप्ता, निर्मला पासवान, लीला बाउरी, अवंती ठाकुर, अमित कुमार, संजू वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
