
झरिया: बोरागढ़ ओपी अंतर्गत शिमलाबहाल आदर्श नगर मे शनिवार की देर रात करीब एक बजे असमाजिक तत्वों ने छह बाइक और एक आल्टो कार मे आग लगा दी। जिससे सभी वाहन जलकर राख हो गया। मुहल्ले के गैराज मे पांच बाइक और एक आल्टो रखा था।वहीं गली मे रखे एक बाइक मे आग लगा दी। आग लगने के कारण सभी वाहन धू धू कर जलने लगा। मुहल्ले वालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
तबतक सभी वाहन जल कर राख हो गया। आग किसने और कौन लगाई इसकी जानकारी अभी नही चल पाया है। रविवार की रात सूचना पाकर सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार, बोरागढ़ और झरिया पुलिस पहुंच मामले की छानबीन की। वहीं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी शिमलाबहाल पहुंची।रागिनी सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज के दौर मे झरिया और बोरागढ़ पुलिस निष्क्रिय हो गई है। इस क्षेत्र मे हत्या जैसी संगीन जुर्म हो रहा है। पर पुलिस मामले की उद्भेदन करने मे शुन्य साबित हो रही हैं।

इन्होंने झरिया पुलिस से इस घटना की उद्भेदन करते हुए असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।बता दे कि जले हुए बाइक मे ठेकेदार शिवप्रकाश सिंह ,रामप्रकाश सिंह,जीतन सिंह,जीतन यादव,कृष्णा और पुनचुन नामक व्यक्ति का बताया जाता है। मुहल्ले वालों का कहना है कि आग किसने और क्यू लगाई।यह पता नहीं है।बताया कि सबसे पहले मुहल्ले के पल्सर बाइक मे आग लगाई।जब लोग वहां आग बुझाने लगे तब पता चला कि गैराज मे रखे आल्टो और बाइक मे भी आग लगा दी गई है।पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।असमाजिक तत्वों ने गैराज का ताला तोड़कर अंदर घूसे थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
