• Tue. Apr 28th, 2026

झरिया: बिजली पोल से गिरकर कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, करंट या भीषण गर्मी? संशय बरकरार

admin's avatar

Byadmin

Apr 28, 2026
crescent ad

 

वीरेंद्र बर्मन

 

झरिया: कोयलांचल की भीषण गर्मी और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के बीच मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। झरिया के व्यस्ततम इलाके इंद्रा चौक (फीडर नंबर 1) के समीप आर.एम.यू (RMU) बदलने के दौरान बिजली विभाग का एक कर्मचारी पोल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 

पोल पर चल रहा था 11 हजार वोल्ट का काम

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार दोपहर झरिया 1 नंबर फीडर लाइन के इंद्रा चौक के पास मेंटेनेंस का काम चल रहा था। विभाग के दो अनुभवी कर्मचारी श्याम सुंदर विश्वकर्मा और जीतन बाउरी बिजली के पोल पर चढ़कर 11 हजार वोल्ट (11 KV) के तार में कनेक्शन जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक श्याम सुंदर का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे जमीन पर आ गिरा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारी और स्थानीय लोगों की मदद से घायल श्याम सुंदर को आनन-फानन में उठाकर धनबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों ने उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों पर स्थानीय लोगों में मतभेद

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच हादसे की वजह को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ चश्मदीदों का कहना है कि काम के दौरान अचानक तार में बिजली का करंट आ गया था, जिसके झटके से कर्मचारी नीचे गिर गया। वहीं, दूसरी ओर एक बड़ा तबका इसे गर्मी का असर मान रहा है। लोगों का तर्क है कि झरिया की चिलचिलाती धूप में पोल पर काम करते समय श्याम सुंदर को ‘गस’ (चक्कर) आ गया होगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि तार में करंट होता, तो पोल पर मौजूद दोनों कर्मचारी इसकी चपेट में आते, जबकि जीतन बाउरी सुरक्षित है।

इस पूरी घटना के बाद बिजली विभाग के सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या कर्मचारियों के पास सुरक्षा बेल्ट और हेलमेट जैसे उपकरण थे? फिलहाल बिजली विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या मानवीय स्वास्थ्य की वजह से।

 

वही विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा ने कहा कि अगर बिजली विभाग द्वारा समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं करता है तो समाज द्वारा इसका जोरदार आंदोलन किया जाएगा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *