• Fri. Jan 2nd, 2026

झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश की मामले की जांच पड़ताल करने पहुंचे पार्टी के गठित पांच सदस्यीय टीम

ByAdmin Office

Jan 6, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव पर दर्ज पीडीएस अनाज की प्रथिमिकी की जांच को लेकर शुक्रवार को पार्टी की ओर से गठित कमिटी की पांच सदस्यीय समिति जांच हेतु झरिया पहुंची। सर्वप्रथम समिती के लक्ष्मण तिवारी बीस सूत्री सदस्य नवनीत सिंह नीरज, योगेंद्र सिंह योगी बीस सूत्री सदस्य, कृतभूसन रूज, बबलू दास जी ने एडीएम स्प्लाई से वार्ता किया। तत्पश्चात घनुडीह ओ पी पहुंच थाना प्रभारी सीपी सिंह से मिले और उनसे मामले की जांच हेतू प्रश्न पूछा की जब नगर अध्यक्ष आपको सुबह आम जनता के शिकायत पर वॉट्सएप के माध्यम से पीडीएस अनाज की कालाबाजारी की जानकारी देते है और तत्पश्चात् त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबारी को गिरफ्तार करते हैं। जिसके बाद गिरफ्तार अपराधी के बयान पर सूचना देने वाले के उपर ही मुकदमा दर्ज कर देते है। जो सरासर ग़लत है, इस तरह से अवैध कारोबार करने वाले के खिलाफ कोई भी व्यक्ति आवाज नही उठाने का साहस करेगा। उन्होंने नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव का भी पक्ष सुना और
पुनः सभी सदस्यों ने झरिया के प्रबुद्ध कांग्रेस जनों से मिलकर मामले की गहराई से विचार विमर्श किया।
और अपना रेपोर्ट जिला अध्यक्ष को सौंपने हेतू ये बात से अस्वस्थ किया की किसी भी सूरत में कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल नहीं होने दिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *