

बौआ कला : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बौआ कला उत्तर पंचायत व बूथ कमिटी के विस्तार को लेकर शनिवार को बड़की बौआ नीचे टोला में बैठक की गई।जिसमें दर्जनों की संख्या में जेबीकेएसएस कार्यकर्ता मौजूद रहें।कमिटी विस्तार को लेकर मुख्य रूप से पंचायत विस्तार समन्वयक सह युवा मोर्चा के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनय शर्मा,संयोजक मंडल माणिक चंद्र महतो व सुरेंद्र कुमार महतो,युवा मोर्चा जिला संगठन मंत्री धीरन महतो उपस्थित रहें।बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने – अपने विचारों को रखा एवं सर्वसम्मति से पंचायत व बूथ कमिटी के पदाधिकारी मनोनित किये गये।पंचायत प्रभारी सुजीत महतो व सह प्रभारी महेश कुमार को बनाया गया।वहीं बूथ 352 का अध्यक्ष उमेश महतो,उपाध्यक्ष रंजीत बाउरी,सचिव अमित महतो,सह सचिव पिंटू महतो,कोषाध्यक्ष देवाशीष महतो को बनाया गया।बूथ 353 के अध्यक्ष मो. नसीम,उपाध्यक्ष आजाद,सचिव मो. सिराज,सह सचिव मो. सब्बा,कोषाध्यक्ष अनवर अंसारी को बनाया गया।बैठक में उमेश कुमार महतो,रोहन महतो,आदर्श महतो,देवाशीष कुमार महतो,पिंटू कुमार महतो,विद्यानंद महतो,सूरज कुमार,विकास कुमार,आशीष महतो,करण बाउरी,रंजीत महतो ,मोहम्मद नसीम ,जितेंद्र कुमार महतो,मोहन महतो,महेश कुमार महतो,सुरेंद्र कुमार महतो सहित अन्य मौजूद रहें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
