
बड़कागांव प्रखंड के तलसवार में दिन रविवार को मुरली महतो,शिवचरण कुमार और जगदीश कुमार के नेतृत्व में कई बड़े चेहरे समेत सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस–जेएमएम छोड़कर आजसू पार्टी व बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी के कार्यो एवं नितियों- सिद्धांतों को देखकर पार्टी में शामिल हुए।सभा को संबोधित करते हुए रोशनलाल चौधरी ने कहा जो काम 15 वर्षों में नहीं हुआ वो मैं 5 वर्षों में कर दिखाऊंगा।

विगत 15 वर्षों से यहां पर सिर्फ लोगों को भ्रम, सिंपैथी और लालच के साथ रंगीन सपने दिखाकर एक ही परिवार के लोग राजभोग रहे हैं जब चुनाव आता है तो जनता याद आती है,उनके आंख से झूठ के आंसू निकलते है। और पूरे बड़कागांव विधानसभा में विस्थापन सबसे बड़ा मुद्दा है और इन्हीं मुद्दों को अपना चारागाह समझ अपना राजनीतिक रोटियां सेंकते है,कई बसे बसाए गांव उजड़ लेकिन उन विस्थापितों के लिए एक आंसू तक नहीं निकला,लोग बेरोजगार हो गए उनके लिए किन्ही को वहां पर रोजगार नहीं मिला और मिला तो सिर्फ विस्थापन,पुलिस की गोलियां,लाठी डंडे और फर्जी मुकदमे हुए ।

सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष व संचालन एससी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष तुलेश्वर राम ने किया। सभा को संबोधित रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार दांगी,शशि मेहता,केंद्रीय सदस्य नागेश्वर तुरी,जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा,रामचंद्र साव ने भी किया।
मुख्य रूप से प्रदीप राणा, मुरली महतो,मुंद्रिका सिंह, पूर्व पंसस हेमंत कुमार महतो, गोलू सिंह, प्रदीप राणा,कुंवर महतो, छोटू कुमार, बंधु महतो, अशोक दांगी, दीपक कुमार, श्याम महतो, कविता देवी ,कुंती देवी, सोहरी देवी, मंजू देवी ,नमिता देवी, दुलारी देवी सहित अन्य सैकड़ो महिला एवं पुरुषों ने आजसू पार्टी का दामन थामा।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह,जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा,जिला सचिव गंगा साव,गिरेंद्र प्रसाद,प्रखंड प्रवक्ता तापेश्वर कुमार तापस,प्रखंड सह सचिव घनश्याम दांगी,युवा प्रखंड अध्यक्ष नारायण प्रसाद,युवा सचिव पप्पू प्रसाद,महिला कार्यकारी अध्यक्ष रिंकी कुमारी,बीरेंद्र महतो,दीपक साहू,प्रदीप प्रसाद,पंकज ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
