
साहेबगंज (अमर कुमार )-: साहेबगंज जिले के पतना प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 116 झीकटिया गांव के ग्रामीण विगत लगभग एक साल से पीने के पानी के लिए लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे थे क्योंकि पीने के पानी का एक मात्र साधन चापानल ही था जो अधिकतर समय खराब ही हो जाता था। वहीं चापानल के पास झारखंड सरकार कि महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल के पीएचडी विभाग द्वारा लगाया गया जलमीनार शोभा कि वस्तु बनकर रह गया था जिससे ग्रामीण काफी आहत थे। इतनी प्रचंड गर्मी में लोगों को पीने के पानी और रोजमर्रा कि जिंदगी में पानी का उपयोग करना काफी कठिन हो गया था। वार्ड सदस्य वकील मुर्मू ने ग्रामीणों के सहयोग से पतना प्रखंड के जेईई अनुज कुमार को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही अनुज कुमार ने इस जगह पर जाकर ग्रामीणों कि समस्या को जाना और इस योजना के संवेदक को इसकी जानकारी दी और कहा कि जल्द से जल्द इसको ठीक किया जाए।संवेदक रिंकू रमेश मिश्रा के स्टाफ और उनके इस कार्य से जुड़े मिस्त्री ने यहां आकर इस नल जल योजना के जलमीनार के सभी टूटे फूटे पाइप लाइन कि मरम्मती करके इस जलमीनार को चालू किया जिससे इससे जुड़े लगभग 25 घरों को आज शुद्ध पेयजल उनके घर तक पाइप लाइन के माध्यम से उपलब्ध हो पाया।ग्रामीणों ने एक साथ इसके लिए पतना प्रखंड के पीएचडी विभाग के जेईई अनुज कुमार को और इस कार्य में जुड़े सभी स्टाफ को एक शुर में धन्यवाद दिया। मौके पर इस कार्य से जुड़े संवेदक रिंकू रमेश मिश्रा के स्टाफ मनीष कुमार और गौरव सिंह के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
