• Thu. Apr 2nd, 2026

जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल नवादा का मना 13वां वार्षिकोत्सव, छात्र -छात्राओं ने बिखेरे जलवे।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 12, 2024

 

 

नवादा -: जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल पटवा सराय नवादा का 13वां वार्षिकोत्सव शनिवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय निदेशक रश्मि गुप्ता व प्रबंध निदेशक आरपी साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रबंध निदेशक ने उद्घाटन संबोधन में कहा कि इस विद्यालय का शुभारंभ 13 वर्ष पूर्व किया गया था। इन 13 वर्षों में शिक्षकों की मेहनत के बदौलत विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रखा है। उन्होंने कहा कि निदेशक व विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत से यहां के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं,और विभिन्न मुकाम हासिल कर रहे हैं । इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक गीत-नृत्य, नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। विद्यालय की छात्रा दीपा एंड ग्रुप ,अर्चिता ,राशि एंड ग्रुप , अर्पणा एंड अनुष्का ,आरुषि एंड आर्यन ग्रुप आदि सैकड़ों छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया। छात्रों में स्वागत गान व नृत्य की प्रस्तुति कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गाने का बोल राधा तेरी चरणों में ,श्री गणेश देवा,ये तो सच है की भगवान है , इस दौरान बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ को लेकर स्कूली छात्र -छात्राओं ने एकांकी के माध्यम से लोगों को बेटियों को शिक्षा देने को लेकर जागरूक किया। वहीं न काटो मुझे दुख होता है गाना की बोल पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसकी उपस्थित लोगों ने काफी सराहना की। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़ कर एक नृत्य व गीत की प्रस्तुति की गई। दिनभर शिक्षक, अभिभावक बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को विद्यालय निदेशक द्वारा मोमेंटो एवं मैडल देकर पुरस्कृत किया गया । मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, अभिभावक व स्कूली बच्चे मौजूद थे।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *